चिरमिरी में अग्रवाल महिला मंडल ने सामाजिक सेवा के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया। यह कार्यक्रम दैनिक भास्कर के एक पेड़ एक जीवन अभियान के अंतर्गत जनपद शाला बड़ा बाजार परिसर में आयोजित किया गया। महिला मंडल की सदस्यों ने विद्यालय परिसर में करीब 50 फलदार, छायादार और फूलदार पौधे लगाए। इस दौरान आम, अमरूद, नीम, पीपल और गुलमोहर सहित कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। महिलाओं ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की देखभाल के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण धरोहर हैं। कार्यक्रम के बाद महिला मंडल ने स्कूल के बच्चों को खाने-पीने की सामग्री और पेन वितरित किए। विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए महिला मंडल का आभार जताया। सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और जरूरतों की जानकारी ली। महिला मंडल ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर सहयोग करने का संकल्प लिया। Source: Source Post navigation अमृतसर में हरियावल टीम का पौधारोपण अभियान, छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और जल बचाने का संदेश