लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 अप्रैल 2026 को जीटी रोड ढंडारी कलां के पास कंगनवाल कट पर हुआ था। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार करीब 40 वर्षीय महिला सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उसे पटियाला के राजेंद्र अस्पताल रेफर किया गया, जहां 13 जुलाई 2026 को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Source: Source