फाजिल्का के अबोहर में हनुमानगढ़ रोड पर स्थित मलूकपुरा माइनर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र 25-30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव करीब एक सप्ताह पुराना है और पहचान करना मुश्किल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने आसपास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट मांगी है। मृतक ने नीले रंग की कैपरी और चेकदार शर्ट पहनी हुई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनका कोई परिचित लापता हुआ है, तो वे तुरंत संपर्क करें। शव को 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। Source: Source Post navigation अबोहर में वृद्ध महिला की सड़क दुर्घटना में मौत पंजाब की कोमलप्रीत की नहर में मिली लाश