पंजाब के अमृतसर के अजनाला में एक बड़ी लूट की घटना सामने आई है। महल बुखारी स्थित पनग्रेन के सरकारी गोदाम में 15 हथियारबंद बदमाश घुस गए। बदमाशों ने वहां तैनात चौकीदारों को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने गोदाम में खड़े ट्रकों से डीजल निकाला और फिर ट्रक में 400 गेहूं के कट्टे लोड किए। यह गेहूं सरकार की आटा-दाल योजना के तहत वितरित किया जाना था। वारदात के बाद बदमाश लूटे गए ट्रक के साथ फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पनग्रेन अधिकारियों ने मामले की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों और पुलिस को दी। चौकीदारों ने बताया कि अचानक बिजली गुल होने के बाद बदमाश घात लगाकर उन पर झपटे थे। पुलिस ने घटना के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और उन्हें जल्द पकड़ने के लिए जुटी है। Source: Source Post navigation लोहागढ़ किला केस: व्हाइट टी-शर्ट और फेस कवर पहने क्राइम स्पॉट पहुंची सिया गोयल, पुलिस ने डमी के साथ किया रीक्रिएशन हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के मामलों में फरार दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार