अमृतसर के बाबा बकाला साहिब क्षेत्र में बेटी द्वारा पिता को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. घायल पिता का गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है. परिवार ने बेटी को मानसिक रूप से परेशान बताते हुए एफआईआर रद्द करने की मांग की है. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]