आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं। इनमें चार मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतक पहले से अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। सबसे ज्यादा मामले कडप्पा जिले में दर्ज किए गए हैं। जिले के आरआईएमएस अस्पताल में कोविड वार्ड तैयार किया गया है। कडप्पा में सात मरीज मिलने के बाद निगरानी बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि सभी मामले अलग-अलग क्षेत्रों से आए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह किसी एक जगह पर संक्रमण का क्लस्टर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठा रहा है।

Source: Source