ईंधन के वैश्विक संकट और संरक्षण के संदेश को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट में ‘नो व्हीकल डे’ मनाया गया. इस पहल के तहत मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता सहित सभी न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, महाधिवक्ता, अधिवक्ता और कर्मचारी पैदल हाईकोर्ट पहुंचे. न्यायाधीश पंत सदन से करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर कोर्ट पहुंचे, जबकि राज्य के महाधिवक्ता एस.एन. बाबुलकर ओक पार्क स्थित सरकारी आवास से लगभग एक किलोमीटर पैदल अदालत पहुंचे.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]