पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा चुकी है। जब जनता की सुरक्षा करने वाले पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा। यह बात भाजपा के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने मजीठा विधानसभा के गांव हमजा में ड्यूटी पर जा रहे अमृतसर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई जोगा सिंह की दिन-दहाड़े हुई निर्मम हत्या पर गहरा दुख जताते हुए कही। संधू ने पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए इंसाफ की लड़ाई में भाजपा के साथ का भरोसा दिया। इस दौरान उनके साथ पार्षद गौरव गिल और सुमित सेठ भी मौजूद रहे। हरविंदर सिंह संधू ने ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि थानों को लोहे की जालियों से सुरक्षित करना पड़ रहा है और पुलिस रात को खुद को अंदर बंद कर रही है। संधू ने मुख्यमंत्री से एएसआई के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने और राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। : Source Post navigation बिलासपुर पुलिस की लापरवाह जांच एएसआई की हत्या ने खोली पंजाब की कानून व्यवस्था की पोल: संधू