हरियाणा के करनाल में पश्चिमी यमुना नहर से एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार सुबह कुछ युवकों ने नहर में तैरता हुआ शव देखा। सूचना मिलने पर गोताखोर और पुलिस मौके पर पहुंचे। गोताखोर ने नहर से शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। युवती की उम्र करीब 22 से 23 वर्ष बताई जा रही है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला और शरीर पर केवल बनियान व काली जींस थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी हाउस भेज दिया है। मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत कैसे हुई और शव नहर तक कैसे पहुंचा। मामले में आसपास के थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Source: Source