करनाल के जाटो गेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। किराये के मकान में सो रहे परिवार पर छत का लेंटर गिर गया। हादसे में पति-पत्नी घायल हो गए, जबकि उनकी 7 महीने की बच्ची सुरक्षित बच गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। अचानक लेंटर की निचली परत टूटकर दंपति के ऊपर गिर गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर परिवार को बाहर निकाला। घायल नीतिश और उसकी पत्नी रानी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। नीतिश का इलाज करनाल में चल रहा है, जबकि रानी को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। हादसे में घर का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation फतेहाबाद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर पुलिस ने शुरू की जांच JPSC परीक्षा घोटाला: OMR शीट में हेराफेरी के आरोप में अभ्यर्थी सुमन सौरभ गिरफ्तार, CID जांच तेज