करनाल में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक मानसिक रूप से परेशान था और गांव के लोगों द्वारा कथित रूप से तंग किया जा रहा था। मृतक की पहचान कुंजपुरा निवासी 24 वर्षीय कर्ण कामरा के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव की एक महिला और उसकी बेटी ने कर्ण को लगातार टॉर्चर किया। पैसों और सोने की चेन को लेकर विवाद था। कर्ण पर दबाव और आरोप लगाए जा रहे थे। नशे की आदत और बढ़ता दबाव के कारण विवाद बढ़ गया। कर्ण मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। परिवार का कहना है कि इसी दबाव के चलते उसने आत्महत्या की। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation खन्ना में इंश्योरेंस एजेंट से लूटपाट ऋषिकेश में हरियाणा के युवकों की पिटाई