कवर्धा जिले में पंडरिया पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने ढाबे के पास कार से शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय शिवराम चंद्राकर के रूप में हुई है। वह महली, थाना कुंडा का निवासी बताया गया है। पुलिस को 16 अगस्त को कुकदूर रोड पंडरिया के पास शराब बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 4,680 एमएल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत करीब 2,080 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद भी जब्त किए। शराब के परिवहन में इस्तेमाल मारुति सुजुकी कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। कार की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 82,380 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ पंडरिया थाने में आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की गई है। Source: Source Post navigation सूरजपुर में दो दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव, डीडीआरएफ ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर नारनौल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हिस्ट्रीशीटर घायल; CIA ने किया गिरफ्तार