जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के युवक दीपक रात्रे की मौत हो गई। मृतक बुंदेली गांव का रहने वाला 21 वर्षीय दीपक था। शुक्रवार देर शाम हुए हमले में वह आतंकियों की गोली का शिकार हुआ। दीपक करीब एक साल पहले रोजी-रोटी की तलाश में अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर गया था। वहां वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही उसके गांव में शोक का माहौल फैल गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की जानकारी परिजनों को दी है। शव को गांव लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई है। आतंकी हमले की जांच सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

Source: Source