उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दिल्ली से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Source: Source