हरियाणा के कैथल में ट्रेन में लूट की अफवाह से रेलवे और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। नरवाना से कुरुक्षेत्र जा रही ट्रेन में कुछ यात्रियों ने बदमाशों द्वारा छीना-झपटी की सूचना दी थी। एक यात्री ने व्हाट्सएप ग्रुप में ट्रेन में लूट होने का संदेश साझा किया। वहीं एक महिला यात्री ने भी परिजनों को फोन कर कुछ युवकों के हुड़दंग मचाने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद जीआरपी टीम तुरंत सक्रिय हो गई। अधिकारियों ने जांच के बाद लूट की घटना से इनकार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में किसी यात्री से लूट या सामान छीनने की पुष्टि नहीं हुई। महिला ने भी पूछताछ में लूट की घटना से इनकार किया। अधिकारियों ने इसे डर के कारण फैली अफवाह बताया। हालांकि, कुछ यात्रियों ने बदमाशों द्वारा छीनाझपटी के प्रयास का दावा किया है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है और सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही है।

Source: Source