हरियाणा के कैथल जिले के नैना गांव में आपसी रंजिश के चलते एक कूरियर संचालक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक पर लाठियों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसमें उसका सिर फोड़ दिया गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है।

Source: Source