हरियाणा के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अनुसार छात्र 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 जून तक ओटीपी आधारित संपादन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 18 जून को आवेदकों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी। इसके बाद कॉलेजों द्वारा 22 जून तक दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। किसी भी त्रुटि या आपत्ति का निवारण इसी अवधि में किया जाएगा। 24 जून को सभी पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित होगी। पहली प्रोविजनल मेरिट सूची 26 जून को और अंतिम मेरिट सूची 27 जून को जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थी 28 जून से 1 जुलाई तक फीस जमा कर प्रवेश ले सकेंगे। दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 2 जुलाई को तथा अंतिम सूची 3 जुलाई को जारी होगी। इसके तहत चयनित छात्र 4 से 7 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। बची हुई सीटों के लिए 9 जुलाई से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी और बाद में लेट फीस के साथ भी प्रवेश का अवसर दिया जाएगा। Source: Source Post navigation UPSC प्रीलिम्स 2026: कितने प्रयास हैं बहुत ज़्यादा? देश की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी की छिपी कीमत छत्तीसगढ़ में 3789 जर्जर स्कूल भवनों से मानसून में हादसों का खतरा, शिक्षा व्यवस्था पर सवाल