कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सीजेरियन डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 20 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है. हालत नाजुक होने पर उसे सुबह करीब 10:30 बजे वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद नाराज परिजनों ने शव लेने से भी इनकार कर दिया.