कोरबा जिले के जोगीपाली गांव में अवैध रेत खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने बड़ा प्रदर्शन किया। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण रेत खदान पहुंचे। उन्होंने मौके पर चल रहे जेसीबी और हाइवा वाहनों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों की चाबियां अपने कब्जे में ले लीं। ग्रामीणों ने खनिज विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। इससे पहले ग्रामीणों ने अवैध खनन रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा था। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से वे आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी रेत खदान में नियमों की अनदेखी हो रही है। जेसीबी और हाइवा के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। अवैध खनन से नदी किनारे बड़े गड्ढे बन गए हैं और पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। गांव के भीतर भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने ग्राम सरपंच पर मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर वे उग्र आंदोलन करेंगे। Source: Source Post navigation SBI बिलासपुर में 2.06 करोड़ का घोटाला: कैशियर पर चार्जशीट, फर्जी एंट्री और RTGS से रकम ट्रांसफर का आरोप पटियाला में नीले ड्रम से युवती का शव बरामद, शरीर पर टैटू से पहचान की कोशिश, इलाके में सनसनी