कोलकाता के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर अचानक ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर टूटने की घटना सामने आई। यह घटना रात करीब साढ़े 10 बजे डाउन लाइन पर हुई। तार टूटते ही तेज धमाके के साथ चिंगारियां निकलने लगीं और धुआं फैल गया। अचानक हुई इस घटना से स्टेशन परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घबराए यात्री अपनी सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म से दूर भागने लगे। यह रेलवे स्टेशन सियालदह-दानकुनी रेल मार्ग पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। समय पर कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए।

Source: Source