आज खन्ना में नगर कौंसिल चुनाव होने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सतवीर सिंह सेखों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। सेखों वार्ड नंबर 2 से चुनाव लड़ रहे थे। अकाली दल के उम्मीदवार अमनदीप सिंह ने हाईकोर्ट में पिटीशन डाली थी। हाईकोर्ट ने सेखों के नामांकन को खारिज कर दिया है। अब वार्ड नंबर 2 में कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के तीनों उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। पुलिस जिला खन्ना द्वारा सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। मतदाताओं को निर्भय माहौल में वोट डालने का अधिकार देना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। चुनाव के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 651 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाहों या भड़काऊ पोस्टों के जरिए चुनावी माहौल प्रभावित करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। Source: Source Post navigation रेत की अवैध तस्करी पर खनिज विभाग की कार्रवाई:36 गाड़ियां जब्त, भंडारणकर्ताओं पर भी एक्शन; बस्तर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी हरियाणा में नौतपा की तपिश से लोग परेशान