मोहाली जिले के खरड़ में सेक्टर-124 स्थित बंसल किरयाना स्टोर में चोरी की वारदात सामने आई है। तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर रात में दुकान पहुंचे थे। आरोपियों ने दुकान के शटर के दोनों ताले और सेंटर लॉक तोड़ दिए। CCTV फुटेज के अनुसार एक युवक दुकान के अंदर चोरी कर रहा था, जबकि दो बाहर पहरा दे रहे थे। तीनों ने पहचान छिपाने के लिए सिर पर कैप पहन रखी थी। आरोपी रात करीब 12 बजे से 2 बजे तक दुकान में रहे। दुकानदार के मुताबिक कैश बॉक्स से करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी हुए। चोर एक लैपटॉप, गैस सिलेंडर और अन्य सामान भी ले गए। करीब 10 हजार रुपये के तंबाकू उत्पाद, सरसों के तेल की दो पेटियां और एक थैला चावल भी चोरी हुआ। एक मोटरसाइकिल की आरसी भी आरोपी अपने साथ ले गए। चोरी हुए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। Source: Source Post navigation फतेहगढ़ पंजतूर में घर से सोने के जेवर और 30 हजार नकद चोरी, दंपती बच्चे की दवाई लेने गया था बाहर छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक लाभचंद बाफना का मोबाइल हैक, संपर्कों से पैसे मांगने का आरोप