करनाल जिले के निगदू क्षेत्र के गांव कारसा डोड में खेत पर काम कर रहे एक युवक पर उसके ही साथी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना रात के समय हुई, जब सभी मजदूर काम में लगे हुए थे। हमले में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले निगदू अस्पताल और फिर करनाल रेफर किया गया। हालत बिगड़ने पर उसे बिहार ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जिस कारण वह शिकायत नहीं दे पाया। करीब सवा महीने बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रात 12 बजे काम के दौरान हुआ हमला बिहार के पूर्णिया जिले के रामपुर तिलक निवासी संतोष मंडल ने शिकायत में बताया कि वह बीती 10 अप्रैल को ठेकेदार संतोष मंडल पटरा विहार की लेबर के साथ गांव कारसा डोड के किसान प्रवीन कुमार के खेत पर काम करने आया था। 18 अप्रैल की रात करीब 12 बजे सभी मजदूर भूसा बांधने का काम कर रहे थे। नशे में धुत आरोपी ने पेट में घोंपा चाकू इसी दौरान उनके साथ काम कर रहे कुमोद मंडल निवासी ठाढी चंदरही, थाना बड़हारा कोठी, जिला पूर्णिया (बिहार) ने नशे की हालत में संतोष मंडल पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की नियत से संतोष के पेट में चाकू मारा, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। पहले निगदू, फिर करनाल और बाद में बिहार ले गए घटना के बाद साथी मजदूर घायल संतोष को तुरंत निगदू के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां 18 अप्रैल को उसे भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे करनाल के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद रिश्तेदार शुभकर कुमार निवासी पटराहा कोठी, जिला पूर्णिया अन्य साथियों के साथ 19 अप्रैल को उसे बिहार ले गए। वहां सावित्री मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पूर्णिया में उसका इलाज चल रहा है। इलाज के कारण देर से दी शिकायत घायल ने बताया कि इलाज और बिहार जाने के कारण वह समय पर शिकायत नहीं दे सका। ठीक होने के बाद 26 मई को वह दस्तावेजों के साथ थाना पहुंचा और कार्रवाई की मांग की। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को ही अस्पताल से सूचना मिली थी, जिस पर 19 अप्रैल को ही रपट दर्ज कर ली थी। अब 26 मई को संतोष मंडल की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई गुलजार सिंह को केस सौंपा गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। Source: Source Post navigation टोहाना में हरे पेड़ कटाई विवाद बढ़ा, आरा मशीन संचालक ने वन विभाग पर लगाए मिलीभगत के आरोप रायपुर: शराब पीने और दोस्तों को घर बुलाने पर विवाद, बेटे ने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार