रोहतक के सांघी गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के टीजीटी शिक्षक अनिल कौशिक को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया। अनिल कौशिक ने 2017 में छात्रों के लिए गणित की वर्चुअल लैब तैयार की थी। इसका उद्देश्य कठिन गणितीय सवालों के समाधान को बच्चों तक आसानी से पहुंचाना था। वर्चुअल लैब में करीब 400 ई-कंटेंट तैयार किए गए हैं। इन सामग्री को YouTube और Google के जरिए छात्रों तक पहुंचाने के लिए लिंक और QR कोड उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल से बच्चों को गणित समझने और खुद सीखने में मदद मिली है। कौशिक अब तक करीब एक हजार शिक्षकों को वर्चुअल लैब के इस्तेमाल की ट्रेनिंग दे चुके हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बिना शुल्क लिंक और QR कोड भी उपलब्ध कराए। उन्होंने एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग, मॉडलिंग और सेल्फ-लर्निंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। वर्चुअल लैब को स्कूल से जिले और राज्य स्तर तक लागू किया जा चुका है। अब इसे देशभर में लागू करने के लिए NCERT से बातचीत चल रही है। इसमें कक्षा छह से दसवीं तक के गणित के सवालों के समाधान उपलब्ध हैं। कौशिक का कहना है कि तकनीक से दूरी बनाने के बजाय बच्चों के मोबाइल इस्तेमाल को पढ़ाई की दिशा में मोड़ना चाहिए। Source: Source Post navigation UP Cooperative Bank Admit Card 2026 जारी, 2,085 पदों की परीक्षा के लिए ऐसे करें डाउनलोड हिमाचल के स्कूल में रैगिंग पर सख्ती, पंजाब के 5 सीनियर छात्र सस्पेंड; जूनियर से मारपीट का आरोप