छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक तेंदुआ ने तीन मासूम बच्चों पर हमला कर दिया है। यह तेंदुआ इतना शातिर साबित हो रहा है कि वन विभाग द्वारा रखे गए बकरे का चारा तक नहीं सूंघ रहा। वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है लेकिन हर बार नाकाम हो रही है। तेंदुए के पिंजरों के पास तक न आने से कर्मचारी हैरान हैं। वन विभाग ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है और ग्रामीणों को जंगल की तरफ न जाने की सलाह दी है। शाम होते ही गांव में दहशत का माहौल है। लोग बच्चों को अकेले बाहर नहीं भेज रहे हैं। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए ने कुछ दूरी पर ही डेरा डाल रखा है और बचने की पूरी कोशिश कर रहा है। माना जा रहा है कि यह तेंदुआ पहले भी किसी शिकारी या इंसानी गतिविधि से घायल हुआ हो सकता है। फिलहाल विभाग अब थर्मल ड्रोन और अधिक पिंजरों की मदद से ऑपरेशन चला रहा है। ग्रामीणों में डर है कि अगर यह तेंदुआ जल्द पकड़ा नहीं गया, तो और हमले हो सकते हैं।

Source: Source