Bottled Water Demand: छत्तीसगढ़ के भीषण गर्मी के बीच रायपुर में बोतलबंद पानी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। शहर में ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड जार, पानी की बोतलों और पाउच की मांग में भारी इजाफा देखा जा रहा है। एनआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. चंदन कुमार ने बताया कि गर्मियों में बोतलबंद पानी की खपत सामान्य दिनों की तुलना में 40 से 60 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पैकेज्ड और आरओ पानी में टीडीएस और जरूरी मिनरल्स की मात्रा काफी कम हो जाती है, जबकि पानी की गुणवत्ता का आकलन केवल टीडीएस से नहीं किया जा सकता। : Source Post navigation जयपुर में सीएम काफिले के दौरान भयानक हादसा