गुजरात के खेड़ा जिले में भारी बारिश के बीच दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खेड़ा-मातर हाइवे पर छह लोगों से भरी एक कार पानी से लबालब भरे नाले में जा गिरी। तेज बहाव के कारण कार बह गई। हादसे में चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों और रेस्क्यू टीम ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। भारी बारिश के चलते इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा। राहत और बचाव अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है। बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की अपील की गई है। Source: Source Post navigation सिम्स बिलासपुर के डॉक्टरों ने किया कमाल, 24 साल बाद युवक का खुला बचपन से बंद जबड़ा 9 साल पुराने सड़क हादसा मामले में फैसला, लापरवाह चालक को 2 साल की सजा