हरियाणा के गुरुग्राम में पॉश इलाके डीएलएफ फेज-1 से हत्या की एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ ब्रिस्टल होटल और जी-टाउन वाइन शॉप (100 करोड़ का ठेका) के ठीक सामने स्थित एक फूलों की दुकान में कारोबारी का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के मोतिहारी निवासी संजय के रूप में हुई है, जो अपने भाई राजा के साथ ‘खुशी फ्लोरिस्ट’ नाम से दुकान चलाता था। घटना का खुलासा तब हुआ जब राजा ने पड़ोस के दुकानदार दीपक यादव को फोन कर दुकान के अंदर जाकर देखने को कहा। दीपक जब भीतर पहुंचा तो संजय का शव जमीन पर पड़ा था और उसके सिर पर किसी भारी व धारदार वस्तु से वार किए जाने के गहरे निशान थे। चारों तरफ खून फैला हुआ था। इस खौफनाक नजारे को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और अज्ञात हत्यारों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इस वारदात से शहर के सबसे व्यस्त और हाई-प्रोफाइल इलाके में सुरक्षा को लेकर खौफ का माहौल बना हुआ है। Source: Source Post navigation बिलासपुर में किसान की संदिग्ध मौत, बाड़ी में मिला शव; परिजनों ने प्रेम संबंध को लेकर हत्या का जताया शक पठानकोट टैंकर वर्कशॉप में भीषण धमाका, वेल्डिंग के दौरान फोरमैन की मौत और एक घायल