गुरुग्राम के खांडसा सब्जी मंडी में हुए भारत भूषण वलेचा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला है कि हमलावरों ने भरत भूषण पर दिल पर सुआ घोंपा था। भारत के परिवार का कहना है कि ये सब जानकर किया गया ताकि उसकी मौके पर मौत हो जाए। मृतक फ्रूट कारोबारी के भाई आशु ने बताया कि घटना वाले दिन कारोबारी भारत भूषण और उनके पिता का राहुल नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने को जयभगवान ने उसपर सुए से हमला कर दिया। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि इस हत्या के पीछे का कारण मंडी में एक थड़े को किराए पर देना था। मुख्य आरोपी आढ़ती जयभगवान ने अपनी दुकान के सामने बने थड़े को बिहार के रहने वाले राहुल नाम के युवक को किराए पर दे रखा था। पुलिस जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। : Source Post navigation फिल्लौर में हेरोइन, पिस्तौल और कार के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोरी के 3 आरोपी पकड़े गए