गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके के खेड़ा खुर्मपुर गांव में भैंस चोरी का विरोध करने पर एक ढाबा संचालक लोकेश यादव पर बेरहमी से हमला किया गया। वारदात की शुरुआत 3 जुलाई की रात को हुई, जब लोकेश के चाचा रमेश ने मनीष और उसके साथियों को भैंस चोरी का प्रयास करते पकड़ा। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और धमकी दी। अगले दिन जब पीड़ित परिवार ने शिकायत करने की कोशिश की, तो आरोपी ने और उग्र होकर 4 जुलाई को बोलेरो गाड़ी में अपने 5 साथियों के साथ लोकेश के ढाबे ‘मां वैष्णो भोजनालय’ पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने लाठी और लोहे की रॉड से लोकेश पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई और 25 टांके लगे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस घटना से स्थानीय निवासियों में भारी रोष है। Source: Source Post navigation डीपफेक AI रोमांस स्कैम में महिला ने गंवाई सालभर की बचत, डिब्बे के नाम पर दुबई के क्राउन प्रिंस की नकली पहचान का इस्तेमाल बिलासपुर में बैंक में चोरी की बड़ी कोशिश: बेलतरा ग्रामीण बैंक की दीवार और एटीएम में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस