गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे यानी NH-48 की एक प्रमुख सर्विस लेन को दो महीने के लिए बंद किया गया है। यह बंदी 15 अक्टूबर तक लागू रहेगी। सेक्टर 76 से 80 के बीच स्टॉर्मवॉटर ड्रेन के निर्माण के चलते यह फैसला लिया गया है। दिल्ली से जयपुर की दिशा में जाने वाली सर्विस लेन रामपुर चौक फ्लाईओवर के नीचे से IMT मानेसर तक बंद रहेगी। गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जाम और यातायात दबाव से बचने के लिए कई वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। जयपुर से दिल्ली और रामपुर जाने वाले वाहनों को तय डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करना होगा। नौरंगपुर जाने वाले वाहनों को खेड़की दौला टोल प्लाजा से पहले कट से यू-टर्न लेना होगा। IMT मानेसर से सेक्टर-85 जाने वालों को मुख्य हाईवे से रामपुर एग्जिट लेने की सलाह दी गई है। रामपुर से जयपुर जाने वाले वाहन सेक्टर-85 के अंदरूनी मार्ग से सर्विस रोड पर पहुंचकर आगे बढ़ सकेंगे। सेक्टर-85 से रामपुर और नौरंगपुर जाने वालों को रामपुर फ्लाईओवर इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। निर्माण कार्य के दौरान अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जा रही है। लोगों से यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलने और धैर्य बनाए रखने को कहा गया है। Source: Source Post navigation दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं है? 24 अगस्त के बाद मिलेगा सुधार और जुड़वाने का मौका नशे के खिलाफ लड़ाई में ग्रामीणों की भागीदारी जरूरी: अमृतसर SSP ने VDC सदस्यों से मांगा सहयोग