ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने से नाराज युवकों द्वारा कर्मचारियों के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने न केवल कर्मचारियों को धमकाया, बल्कि टोल का बूम बैरियर भी तोड़ दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार लग्जरी गाड़ियां भी बरामद की हैं। क्षेत्र में टोल कर्मचारियों पर आए दिन हो रहे इस तरह के हमलों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Source