चंडीगढ़ में दशकों पुराने कानूनों को बदलकर नए नियम लागू करना प्रशासन को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है. गृह मंत्रालय के इस फैसले से जहां किरायेदारों को बिजली-पानी जैसे बुनियादी हक मिले हैं, वहीं ‘डंकी रूट’ जैसे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए ट्रैवल एजेंटों पर नकेल कसी गई है.