चंडीगढ़ में राशन सब्सिडी वितरण प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए प्रशासन ने इसे अब सीधे बैंक खाते के बजाय PNB Digital Rupee मोबाइल ऐप के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि लाभार्थी निर्धारित समय में ऐप पर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनकी सब्सिडी रोकी जा सकती है। वर्तमान में शहर के लगभग 25 हजार लाभार्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मलोया, मनीमाजरा, सेक्टर-25 और सेक्टर-56 सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। पात्र लाभार्थी अपने मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेजों के साथ इन कैंपों में जाकर या घर बैठे भी संबंधित ऐप डाउनलोड कर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर सकते हैं। Source: Source Post navigation कलानौर: महंत डॉ. शरणपाल सिंह जोधका को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, विधायक और संतों ने किया याद NEET परीक्षा से पहले अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, बोले- ‘शांत दिमाग से दें पेपर’