हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर में एक महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। वारदात के करीब 15 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच डर का माहौल है। जानकारी के अनुसार NHPC में कार्यरत ज्योति शर्मा सोमवार शाम ड्यूटी खत्म कर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने कथित रूप से गलत तरीके से ओवरटेक किया। महिला द्वारा विरोध करने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उनकी बाजू पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना चामुंडा माता मंदिर के पास हुई, जहां महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Source: Source Post navigation बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: 17 गिरफ्तार, फर्जी रिपोर्ट बनाकर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप मौसेरे भाई के प्यार में पत्नी ने रची साजिश, अपने ही घर में कराई लाखों की चोरी