केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चावल उत्पादन में भारत ने चीन को पछाड़कर दुनिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह देश के किसानों की मेहनत और सरकार की नीतियों का नतीजा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की और कहा कि किसान अपनी कुल जमीन के एक छोटे हिस्से, जैसे आधा एकड़ पर प्राकृतिक खेती का प्रयोग कर सकते हैं। सही तरीके से प्राकृतिक खेती करने पर इसके परिणाम देखकर धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है।

Source: Source