लुधियाना थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने चोरी की स्कूटी बेचने की कोशिश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर पकड़ा गया। हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह राय ने बताया कि पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था और संदिग्ध लोगों की जांच के लिए इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति चोरी की टीवीएस जुपिटर स्कूटी बेचने के लिए धमला जट्ट पार्क के पास खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी पंकज कुमार को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी स्कूटी से संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सका। तलाशी लेने पर उसके पास से बिना नंबर वाली चोरी की जुपिटर स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि स्कूटी कहां से चोरी की गई थी। साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य चोरी की वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation लुधियाना में आइस ड्रग्स और अवैध हथियार के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार जालंधर की स्वीट शॉप में चोरी, ताले तोड़कर 30 हजार रुपये नकदी और सामान ले गए चोर