छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी। तकनीकी शिक्षा संचालनालय (DTE) ने प्रवेश का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य के 34 इंजीनियरिंग कॉलेजों की 11,514 सीटों पर तीन चरणों में प्रवेश दिया जाएगा। पहले चरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 जून से 6 जुलाई तक होगा। मेरिट सूची 7 जुलाई को जारी की जाएगी और दावा-आपत्ति के लिए 8 जुलाई तक का समय मिलेगा। पहले चरण का सीट आवंटन 10 जुलाई को होगा, जबकि चयनित अभ्यर्थियों को 11 से 15 जुलाई के बीच प्रवेश लेना होगा। दूसरे चरण की काउंसिलिंग 17 से 30 जुलाई के बीच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। यदि सीटें खाली रहती हैं तो अगस्त में संस्था स्तर की काउंसिलिंग कराई जाएगी। प्रत्येक चरण में अभ्यर्थी केवल एक ऑनलाइन आवेदन ही कर सकेंगे। नए चरण में सीट मिलने पर पहले लिया गया प्रवेश स्वतः निरस्त हो जाएगा। प्रवेश के लिए मूल निवासी प्रमाण पत्र अनिवार्य रखा गया है। इस वर्ष अधिकतम आयु सीमा की बाध्यता समाप्त कर दी गई है, जिससे सभी आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। Source: Source Post navigation केरल SSLC SAY 2026 का रिजल्ट जारी, छात्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं पूरक परीक्षा के अंक 27 ऐप और गैर-शैक्षणिक कामों के बोझ से परेशान शिक्षक, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने उठाई आवाज