इस दीवाली छत्तीसगढ़ में ग्रीन पटाखों की वैरायटी का दबदबा है। ग्राहक यह जांच सकते हैं कि वे जो पटाखे खरीद रहे हैं वह ग्रीन पटाखे हैं या सामान्य। इसके लिए ग्रीन पटाखों का लोगो और क्यूआर कोड स्कैन किया जा सकता है। कारोबारियों के मुताबिक बाजार में बिकने वाले करीब 95 फीसदी पटाखे ग्रीन श्रेणी के आ रहे हैं। पारंपरिक पटाखों की तुलना में 30 से 50 फीसदी तक कम प्रदूषण फैलाने के दावे के बीच ग्राहकों में इनकी मांग बढ़ी है। ग्रीन पटाखों का कारोबार करीब 100 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है। प्रशासन भी ग्रीन पटाखों को बढ़ावा दे रहा है। ग्राहकों को असली-नकली की पहचान के लिए जागरूक किया जा रहा है। बाजार में ग्रीन पटाखों की आपूर्ति बढ़ी है।

Source: Source