छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 29 मई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अंधड़ और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। नौतपा के दूसरे दिन बादल छाए रहने से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लू के असर से पूरी तरह राहत नहीं मिली। अगले तीन दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। मंगलवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। मौसम में यह बदलाव प्री-मानसून की शुरुआत का संकेत माना जा रहा है।

Source: Source