जनगणना के दौरान एक शिक्षक के साथ अभद्रता और दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। सरकारी प्राइमरी स्कूल कुलिएवाल के शिक्षक नरिंदर सिंह चीमा कॉलोनी में जनगणना ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक मकान की गणना कर रहे थे, इस दौरान एक शेड था। वे चेक कर रहे थे कि इस शड में कोई रहता है या नहीं। तभी मकान मालिक आकर उनसे बहस करने लगा। इस दौरान मकान मालिक ने रजिस्टर छीन लिया और अभद्रता की। तभी मकान मालिक का भाई भी आ गया। वह भी बहस करने लगा। इसके बाद बड़ी मुश्किल से रजिस्टर वापस दिया और अपने अधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही लिखित में एडीसी जनरल को शिकायत दी। नरिंदर सिंह ने कहा कि इस घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे अन्य कर्मचारियों, खासकर महिला शिक्षिकाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कड़ा कदम नहीं उठाया, तो कर्मचारियों के साथ ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं। डेमोक्रेडिट टीचर फ्रंट के रुपिंदर गिल ने बताया कि जनगणना ड्यूटी के दौरान टीचर्स के साथ तीसरी घटना है। प्रशासन ड्यूटी के दौरान टीचर्स की सुरक्षा का ध्यान रखे। जहां भी जनगणना हो वहां पर माइक से एलाउंस किया जाए। जिससे टीचर्स को परेशानी न हो। Source: Source Post navigation प्रसंगवश: लिफ्ट को लेकर सिर्फ दिशा-निर्देश, घटनाओं के बाद भी कार्रवाई नहीं पीडीएस की नई नीति:छत्तीसगढ़ में चावल की सुधरेगी गुणवत्ता, अब 90% खड़ा चावल जरूरी