दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को जाखल जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था व निर्माण कार्यों का जायजा लिया। डीआरएम ने स्पष्ट किया कि रेलवे में भ्रष्टाचार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने कोच डिस्प्ले प्रणाली को बेहतर बनाने और टिकट आरक्षण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर स्थित फर्स्ट क्लास एसी हॉल का व्यावसायिक उपयोग करने का सुझाव दिया, ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार व आय के साधन बढ़ सकें। निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने यात्री सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने पर जोर दिया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर रेलवे ओवरब्रिज और तलवाड़ा फाटक के पास बन रहे अंडरपास जैसे लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने की मांग की। रेलवे प्रशासन ने इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया है। Source: Source Post navigation हिमाचल प्रदेश पुलिस में 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती: पहली बार अनिवार्य होगा डोप टेस्ट, जानिए पूरी प्रक्रिया हिसार: बिठमड़ा और सुरेवाला गांवों तक पहुंचा भाखड़ा का पानी, वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का हुआ समाधान