फतेहाबाद के जाखल क्षेत्र में सीआईए टोहाना की टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 किलो 330 ग्राम अफीम बरामद की है। बरामद अफीम की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है। यह कार्रवाई नशा तस्करी रोकने के अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अफीम को कार में छिपाकर ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान कार की आगे की सीटों के बीच बने हैंडरेस्ट बॉक्स से अफीम मिली। दोनों आरोपियों के खिलाफ जाखल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। जांच एजेंसी तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source: Source