जालंधर में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक इलाके में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड को आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तंग गलियों के कारण दमकल की बड़ी गाड़ियां घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकीं। 600 फुट लंबी पानी की पाइप लाइन बिछाकर आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्रियों तक आग फैलने का खतरा था, लेकिन दमकल कर्मियों ने समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया। संबंधित फैक्ट्रियों का कोई मालिक या जिम्मेदार व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Source: Source