कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में जिपलाइन राइड के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ। डंडेली स्थित स्टर्लिंग रिवर रिजॉर्ट में 24 वर्षीय युवक कुबेरा सुरपुरा दुर्घटना का शिकार हो गए। जिपलाइन का लॉक टूटने से वह करीब 30 से 40 फीट नीचे गिर गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कई हड्डियां टूट गईं और नसों को भी नुकसान पहुंचा। घायल युवक का इलाज कराया जा रहा है। परिवार ने रिजॉर्ट प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि इलाज का खर्च उठाने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। घटना के बाद सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation इंदौर में कचरे में खोया दो किलो चांदी का लोटा 24 घंटे बाद मिला, परिवार में छाई खुशी