गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 25 मई 2026 को दोपहर 2:30 बजे विश्वविद्यालय के गोल्डन जुबली कन्वेंशन सेंटर में नाटक ‘बेगमपुरे दा वासी’ का मंचन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करमजीत सिंह ने बताया कि इससे पहले भी विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विभागों और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए लेख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। “श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं और सामाजिक समानता” विषय पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को गुरु रविदास जी के वर्ग-विहीन एवं समतामूलक समाज के संदेश से जोड़ना था। डीन छात्र कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इन प्रतियोगिताओं में पांच विजेताओं का चयन किया गया, जिन्हें समारोह के दौरान प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा “बेगमपुरा शहर को नाऊ” विषय पर राज्य स्तरीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्वानों, विशेषज्ञों ने भाग लिया। : Source Post navigation ‘इतिहास में महाराजा रणजीत सिंह से जुड़ी महिलाओं को मिले सही पहचान और आदर’ पंजाबी ड्राइवरों के फोन में पोर्नोग्राफी मिली तो वीजा रद्द:कनाडा-US बॉर्डर पर सख्ती, 4 के कैंसिल, अपने बच्चों के नग्न फोटो भी बैन