राजस्थान के जैसलमेर में नगर परिषद के डंपिंग यार्ड से बड़ी संख्या में गायों के शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. शुरुआती जानकारी के अनुसार 500 से अधिक गायों के शव मिलने का दावा किया जा रहा है, जबकि घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने रिपोर्ट तलब की है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. : Source Post navigation चंडीगढ़ में युवक ने गुस्से में फूंकी अपनी बाइक:कार को पीछे से मारी टक्कर, बहस के बाद पेट्रोल टैंक खोलकर लगाई आग जैसलमेर में डंपिंग यार्ड में मिला 500 से ज्यादा गायों का शव, लोगों में भारी नाराजगी