सिरसा जिले के डबवाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नया राजपुरा माजरा गांव के दो युवक मनीष और विनोद कुमार संगरिया से मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। अबूबशहर गांव के पास भाखड़ा मेन ब्रांच नहर में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में विनोद कुमार किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन मनीष नहर में डूब गया। विनोद के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। घंटों की मशक्कत के बाद रविवार सुबह गोताखोरों की मदद से मनीष का शव और बाइक बरामद की गई। 23 वर्षीय मनीष विवाहित था और उसके चार महीने का एक छोटा बेटा है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पिता के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है। गांव के रामबाग में मनीष का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। Source: Source Post navigation जल निगम की बड़ी लापरवाही: 30 गांवों में पिछले 7 महीनों से हो रही दूषित पानी की सप्लाई फरीदाबाद: कारोबारी ने सुसाइड से पहले शेयर किया वीडियो, पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाए प्रताड़ना के गंभीर आरोप