बिहार के दरभंगा में डेटिंग पोर्टल पर दोस्ती एक इंजीनियर को डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगा गई। आरोप है कि श्रुति नाम की युवती ने शादी का भरोसा दिलाकर खुद को निवेश बैंक में काम करने वाला बताया और शेयर बाजार में मुनाफे का लालच दिया। करीब तीन महीने में युवक और उसके परिवार की जमा पूंजी 30 बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह साइबर ठगी का नया खेल सामने आया है। पुलिस आरोपी महिला और उसके साथियों की तलाश कर रही है। लोगों को ऑनलाइन दोस्ती में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Source: Source