जीरो एरर तकनीक से नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. रणजीत सिंह ने चिकित्सा जगत में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने ‘एआई पावर्ड थ्री-डी रोबोलेंस’ तकनीक के जरिए 130 किलो वजनी मरीज के घुटनों का सफल ऑपरेशन किया है। अमृतसर निवासी 56 वर्षीय जीत सिंह का स्थानीय एसपीएस अस्पताल में यह जटिल ऑपरेशन किया गया। अत्यधिक वजन के कारण चलने-फिरने में असमर्थ जीत सिंह शुगर, ब्लड प्रेशर और हार्ट की गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। डॉ. सिंह ने रोबोलेंस तकनीक से विशेष घुटनों का प्रत्यारोपण किया, मात्र 20 मिनट में हुई इस सफल सर्जरी के महज दो घंटे बाद ही मरीज अपने पैरों पर चलने के काबिल हो गया। : Source Post navigation फरीदाबाद BK में CMO ने देर रात किया निरीक्षण:मरीज के लिए खुद से बेडशीट बिछाई, बोले-कर्मचारी साजिश रच रहे, जमकर खरी-खौटी सुनाई आज से नौतपा शुरू, रायपुर में पारा 45°C पहुंचा:पूरे छत्तीसगढ़ में लू का असर, अगले 4 दिनों तक राहत नहीं